अमरपुर को अनुमंडल का दर्जा के समर्थन में आज निकलेगा रथ

बांका . अमरपुर को अनुमंडल व शंभूगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को लेकर कैंप बिहार के द्वारा शुक्रवार को अमरपुर के पुस्तकालय से जन जागरण रथ निकाला जायेगा. यह रथ पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में जायेगी, जहां ग्रामीणों से इस मांग पर समर्थन लेगी. जानकारी देते हुए कैंप बिहार के अध्यक्ष […]

बांका . अमरपुर को अनुमंडल व शंभूगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को लेकर कैंप बिहार के द्वारा शुक्रवार को अमरपुर के पुस्तकालय से जन जागरण रथ निकाला जायेगा. यह रथ पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में जायेगी, जहां ग्रामीणों से इस मांग पर समर्थन लेगी. जानकारी देते हुए कैंप बिहार के अध्यक्ष मृणाल शेखर ने कहा कि इस रथ को हरी झंडी वृंदावन से संत के द्वारा हरी झंडी दिखायी जायेगी. उन्होंने बताया कि यह रथ अमरपुर व शंभूगंज प्रखंड के सभी गांवों का दौरा करेंगी जो ग्रामीणों से इस मांग पर समर्थन लिया जायेगा. समर्थन के दौरान उपस्थित ग्रामीण हस्ताक्षर पंजी पर अपना हस्ताक्षर कर सहमती देंगे. जिसके बाद उक्त हस्ताक्षर पंजी को मुख्यमंत्री व राज्यपाल को सौंपा जायेगा. इस दौरान कैंप बिहार के अध्यक्ष डॉ मृणाल शेखर, भागलपुर की डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक लोग शरिक होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >