बीइओ प्रतिनिधि बने नशे में धुत शिक्षक पकड़ाया

– विद्यालय की पंजी की कर रहा था जांच -बीइओ ने विद्यालय पहुंच मामले की जांच-आवेदन नहीं मिलने के कारण नहीं हुई कार्रवाईफोटो 26 बांका 12 : पुलिस हिरासत में शिक्षक प्रतिनिधि, अमरपुरक्षेत्र के मध्य विद्यालय पवई के सहायक शिक्षक ने शराब के नशे में धुत होकर अपने को बीइओ व डीओ का प्रतिनिधि बताते […]

– विद्यालय की पंजी की कर रहा था जांच -बीइओ ने विद्यालय पहुंच मामले की जांच-आवेदन नहीं मिलने के कारण नहीं हुई कार्रवाईफोटो 26 बांका 12 : पुलिस हिरासत में शिक्षक प्रतिनिधि, अमरपुरक्षेत्र के मध्य विद्यालय पवई के सहायक शिक्षक ने शराब के नशे में धुत होकर अपने को बीइओ व डीओ का प्रतिनिधि बताते हुए विद्यालय की जांच करते पकड़े गये. जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रोन्नत मध्य विद्यालय कटोरिया उर्दू में मात्र एक शिक्षिका अमीरुण निशा कार्य कर रही थी. लगभग 11:30 बजे पवई मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक अमित कुमार शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय में आ धमके. साथ ही विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षिका को अपने को डीओ व बीइओ का प्रतिनिधि बता कर विद्यालय की पंजी की जांच करने लगे. शिक्षिका को संदेह होने पर उन्होंने इसकी जानकारी वरीय शिक्षक को दी. वरीय शिक्षक ने इस मामले की जानकारी बीइओ जमशेद आलम को दी. इस पर बीइओ ने खुद विद्यालय आकर मामले की जांच की. इसी बीच ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. मौके पर पुलिस पहुंच कर उक्त शिक्षक को पकड़ कर थाना ले आयी. पुलिस ने प्रोन्नत मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक के आवेदन के आलोक में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है. हालांकि, थाना पर खुद ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौजूद थे. उसके बावजूद अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि कोई भी व्यक्ति आवेदन देने के लिए तैयार नहीं था, जिसके चलते कार्रवाई नहीं की जा सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >