चोरी हुई बोलेरो दो सप्ताह बाद भी बरामद नहीं

कटोरिया/चांदन . सूइया ओपी क्षेत्र के सूइया बाजार से चोरी हुई नयी बोलेरो को पुलिस दो सप्ताह बाद भी बरामद कर पाने में विफल साबित हो रही है. वहीं पीडि़त बोलेरो मालिक सदानंद गुप्ता घटना को लेकर काफी चिंतित हैं. ज्ञात हो कि गत 10 नवंबर को सदानंद गुप्ता के दरवाजे पर खड़ी नयी बोलेरो […]

कटोरिया/चांदन . सूइया ओपी क्षेत्र के सूइया बाजार से चोरी हुई नयी बोलेरो को पुलिस दो सप्ताह बाद भी बरामद कर पाने में विफल साबित हो रही है. वहीं पीडि़त बोलेरो मालिक सदानंद गुप्ता घटना को लेकर काफी चिंतित हैं. ज्ञात हो कि गत 10 नवंबर को सदानंद गुप्ता के दरवाजे पर खड़ी नयी बोलेरो को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है. घटना के संबंध में थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. लेकिन चोरी गयी बोलेरो की बरामदगी नहीं होने से बोलेरो मालिक की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है. उक्त बोलेरो की खरीदारी धनतेरस के मौके पर की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >