जीत के लिए विद्यार्थियों ने बहाया पसीना

फोटो 26 बांका 13 :-तरंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों के खेलकूद का आयोजनप्रतिनिधि, अमरपुरअमरपुर प्रखंड के सभी संकुलों में बुधवार को बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें धर्मपुर संकुल में इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया. बांकी सभी संकुल में छात्र छात्राओं का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मालूम हो कि बाल […]

फोटो 26 बांका 13 :-तरंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों के खेलकूद का आयोजनप्रतिनिधि, अमरपुरअमरपुर प्रखंड के सभी संकुलों में बुधवार को बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें धर्मपुर संकुल में इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया. बांकी सभी संकुल में छात्र छात्राओं का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मालूम हो कि बाल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विभाग के द्वारा सभी संकुल को बारह – बारह हजार रुपये उपलब्ध कराया गया था. जिसके संकुल के सीआरसीसी में विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस आयोजन में खास कर मध्य विद्यालय शाहपुर के में मुख्य अतिथि हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक दयानंद खिरहरी के साथ अमर कुमार, कौशल किशोर, रजनीश कुमार ने दौड़ व अन्य प्रतियोगिता में लड़का वर्ग में सोनू कुमार, नवल कुमार, ब्रजेश कुमार, गौरव यादव, अंकुश कुमार, राज कुमार, लड़की में स्नेहलता कुमारी, लाली कुमारी, सोनी कुमारी ने अपना स्थान ग्रहण कर बाजी मारी. साथ ही भरको व अठमाहा संकुल में लड़का वर्ग में रोहित कुमार, विट्टु कुमार, रोहित कुमार, सुदामा कुमार, गौतम कुमार, आयुष आनंद, लड़की वर्ग में मनीषा कुमारी, अंशु कुमारी, अंजली कुमारी, मनीषा कुमारी, राखी कुमारी, अठमाहा से लड़का वर्ग में रोहित कुमार, प्रीतम कुमार ठाकुर, ऋषिकेश पासवान, चंद्रशेखर मंडल, सावन कुमार, रोहित, प्रफुल, कुंदन, सोनू लड़की वर्ग में रीपा कुमारी, मुनमुन कुमारी, जुही कुमारी झा, सोनम कुमारी, अमृता कुमारी, वर्षा कुमारी ने परचम लहराया. साथ ही अठमाहा संकुल के सीआरसीसी मनोज कुमार मधुकर ने अपने साथियों के साथ इस कार्य को करने में सफल योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >