चेकिंग अभियान में 19 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद

आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरूद्ध सघन चेकिंग व छापेमारी अभियान चलाया.

कटोरिया. एसपी डा सत्यप्रकाश व एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के संयुक्त निर्देश पर आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरूद्ध सघन चेकिंग व छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में बाइक से अवैध विदेशी शराब की डिलीवरी करने जा रहे तस्कर ने कटोरिया-सिमुलतला मार्ग पर मथुरा मोड़ के समीप पुलिस टीम को देखते ही अवैध शराब से भरे बैग को फेंक कर भाग निकला. उक्त बैग से उन्नीस बोतल यानि 8.250 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ है. मौके से भागे तस्कर की पुलिस टीम ने काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह जंगल का लाभ उठाकर भाग निकलने में सफल रहा. इस कार्रवाई का नेतृत्व आनंदपुर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >