ॅहथियार के साथ एक धराया, तीन कारतूस बरामद

फोटो: 14 बांका 19: प्रेस वार्ता करते एसपी बांका/अमरपुर . थाना क्षेत्र के गोरगामा पंचायत के ही बिदुआ गांव में गोली बारी करने के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को दो हथियार के व तीन कारतूस के साथ बरामद किया है. एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय […]

फोटो: 14 बांका 19: प्रेस वार्ता करते एसपी बांका/अमरपुर . थाना क्षेत्र के गोरगामा पंचायत के ही बिदुआ गांव में गोली बारी करने के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को दो हथियार के व तीन कारतूस के साथ बरामद किया है. एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस ने बुधवार को ही गांव में गोली बारी की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर निरंजन मंडल के अलावे दो व्यक्ति को हथियार के साथ भागते हुए देखा. जिसमें निरंजन मंडल को पुलिस ने धर दबोचा. साथ ही एक दो आधुनिक हथियार के अलावे तीन कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया है. पुलिस अन्य अभियुक्त की भी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अमरपुर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि सभी अभियुक्त को अविलंब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >