फोटो 14 बांका 32 : जागरूकता रैली की तसवीर बौंसी . मतदाताओं को जागरुक करने के लिए मतदाता जागरुकता रैली शुक्रवार को निकाली गयी. रैली को प्रमुख कल्पना भारती एवं बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने रवाना किया. रैली में मतदाताआंे को जागरूक करने के नारे लगाये जा रहे थे. रैली पूरे बाजार का भ्रमण किया. दूसरी तरफ सीडीपीओ नीलम वर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका लारा रैली निकाली गयी एवं लोगों से मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की अपील की गयी. इस अवसर पर बीएओ रामबाबु राय, मुखिया अश्विनी पांडेय, श्रवण कुमार यादव, प्रखंड समन्वयक प्रीति कुमारी, लारिका मिश्रा, नरेश रजक, बबलु रजक, मो जहांगीर पप्पु रजक, पंकज कुमार, उत्तम कुमार झा आदि मौजूद थे. जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक बौंसी . जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक बैठक भुड़कुडि़या ग्राम में अल्पसंख्यक सेल के जिलाअध्यक्ष मो़ नवाव अंसारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. जिसमें मो इबरार आलम को प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष बनाया गया. इस अवसर पर जदयू के जिला महासचिव लारिका मिश्र, उपाध्यक्ष मो जफर आलम के अलावे खुर्षिद आलम, मो़ इलियास, मो इरशाद, मो सेराजुल, मो़ शमीम, मो आजम आलम, अनवारुल आलम, राज आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
मतदाताओं को किया जागरूक
फोटो 14 बांका 32 : जागरूकता रैली की तसवीर बौंसी . मतदाताओं को जागरुक करने के लिए मतदाता जागरुकता रैली शुक्रवार को निकाली गयी. रैली को प्रमुख कल्पना भारती एवं बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने रवाना किया. रैली में मतदाताआंे को जागरूक करने के नारे लगाये जा रहे थे. रैली पूरे बाजार का भ्रमण किया. […]
