बिरसा मुंडा की 139 वीं जयंती आज

बांका . तिलका मांझी फॉउंडेशन की ओर से शनिवार को बिरसा मुंडा की 139 वीं जयंती मनायी जायेगी. कार्यक्रम का आयोजन पीबीएस कॉलेज बांका के मैदान में होगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य सुखदेव टुडू तथा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता देवी होंगी. कार्यक्रम के दौरानं तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन […]

बांका . तिलका मांझी फॉउंडेशन की ओर से शनिवार को बिरसा मुंडा की 139 वीं जयंती मनायी जायेगी. कार्यक्रम का आयोजन पीबीएस कॉलेज बांका के मैदान में होगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य सुखदेव टुडू तथा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता देवी होंगी. कार्यक्रम के दौरानं तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें भागलपुर, मुंगेर, जमुई एवं बांका के तीरंदाजी टीम भाग लेगी. आदिवासियों के पारंपरिक हथियार तीर धनुष चलाने वाले माहिर खिलाड़ी को अपना हुनर दिखाने का मौका है. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी पलटन हांसदा एवं झारखंड तीरंदाजी एकादमी टाटा के कोच श्री हिमांशु शेखर मोहंती होंगे. यह जानकारी सुधीर मुंडू ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >