पूर्व विधायक ने किया क्षेत्रीय दौरा

चांदन/कटोरिया : बेलहर के पूर्व विधायक सह राजद नेता रामदेव यादव ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ दर्जनों गांवों का दौरा किया. उन्होंने भैरोगंज, केंदुआर, गोंदरा, जीयनडीह, धावा, बरमसिया, पीपराटांड़, ढोलडांड़, धरहरा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने एवं गलत नाम व पता में सुधार […]

चांदन/कटोरिया : बेलहर के पूर्व विधायक सह राजद नेता रामदेव यादव ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ दर्जनों गांवों का दौरा किया. उन्होंने भैरोगंज, केंदुआर, गोंदरा, जीयनडीह, धावा, बरमसिया, पीपराटांड़, ढोलडांड़, धरहरा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने एवं गलत नाम व पता में सुधार कराने के लिए अपने-अपने बीएलओ से संपर्क करने को कहा. ताकि योग्य मतदाता आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग का सकें. केंदुआर के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को वर्षों से जले ट्रांसफार्मर एवं इससे होनेवाली परेशानियों से अवगत कराया. इस क्रम में उनके साथ जिला पार्षद मीठन यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष तुलसी रजक, सरपंच पौलुश उड, कारू राणा, अमीन यादव, सुरेंद्र यादव, भुवनेश्वर तुरी, गेनालाल यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >