मतदान कक्ष का निरीक्षण

बेलहर : प्रखंड के पैक्स चुनाव के मतगणना कक्ष का निरीक्षण उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार, ऑपरेशन एसपी अरुण कुमार, डीएसपी बांका प्रभुनाथ उपाध्याय एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी चिरंजीवी पांडेय ने की. उन्होंने प्रखंड परिसर के सामने उच्च विद्यालय में बने वज्र गृह का भी निरीक्षण किया. मतदान खत्म होने के बाद सभी मतपेटी को […]

बेलहर : प्रखंड के पैक्स चुनाव के मतगणना कक्ष का निरीक्षण उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार, ऑपरेशन एसपी अरुण कुमार, डीएसपी बांका प्रभुनाथ उपाध्याय एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी चिरंजीवी पांडेय ने की. उन्होंने प्रखंड परिसर के सामने उच्च विद्यालय में बने वज्र गृह का भी निरीक्षण किया. मतदान खत्म होने के बाद सभी मतपेटी को वज्र गृह में सील करवाया गया. मंगलवार को मतगणना के लिए उच्च विद्यालय के हॉल में आठ टेबुल लगाया गया है. एक बार में आठ पंचायत की गिनती प्रारंभ की जायेगी. आरटीपीएस काउंटर रहा बंद फोटो 10 बांका 6 : बंद पड़े काउंटर बेलहर : आइटी सहायक व कार्यपालक सहायकों के दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले जाने से सोमवार को आरटीपीएस काउंटर बंद रहा. आरटीपीएस काउंटर पर जाति, आय, आवासीय बनवाने के लिए आये कुछ लोग वापस लौट गये. हालांकि सोमवार को हो रहे पैक्स चुनाव को लेकर ज्यादातर असर देखने को नहीं मिला. सुपर 10 के प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषितबेलहर : प्रखंड मुख्यालय में प्रारंभ सुपर 10 के प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. जानकारी देते हुए समन्वयक राम नारायण भगत ने बताया कि मध्य विद्यालय सौताडीह के रूपेश कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलहर के विकास कुमार व संदीप कुमार, प्रोन्नत मध्य विद्यालय बौका के पवन कुमार राय व कैलाश कुमार यादव, मध्य विद्यालय पचरूखी के सुमन कुमार व शुभम कुमार, प्रोन्नत मध्य विद्यालय बहजोरा के दिवाकर कुमार, प्रोन्नत मध्य विद्यालय सरसड्डा के बिट्टू कुमार निराला एवं प्रोन्नत मध्य विद्यालय श्रीनगर के अभिजीत कुमार ने अपना स्थान बनाया. इसमें 192 अष्टम वर्ग के छात्र शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >