डीएम ने शौचालय निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

प्रतिनिधि, चांदनडीएम साकेत कुमार मंगलवार को स्वीटजरलैंड की टीम के साथ कोरिया पंचायत के हेंठ चांदन गांव पहुंचे. उन्होंने निर्मल भारत अभियान के तहत नीड्स संस्था द्वारा किये गये शौचालय निर्माण कार्य का जायजा लिया. यहां कुल पैंतीस घरों में शौचालय निर्माण कराया गया है. इस क्रम में अधिकारियों ने नीड्स के डायरेक्टर मुरारी मोहन […]

प्रतिनिधि, चांदनडीएम साकेत कुमार मंगलवार को स्वीटजरलैंड की टीम के साथ कोरिया पंचायत के हेंठ चांदन गांव पहुंचे. उन्होंने निर्मल भारत अभियान के तहत नीड्स संस्था द्वारा किये गये शौचालय निर्माण कार्य का जायजा लिया. यहां कुल पैंतीस घरों में शौचालय निर्माण कराया गया है. इस क्रम में अधिकारियों ने नीड्स के डायरेक्टर मुरारी मोहन चौधरी को स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया. इस मौके पर प्रमुख पलटन यादव, बीडीओ श्याम कुमार, थानाध्यक्ष आशीष कुमार, मुखिया मालती देवी व नीड्स के सभी कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >