्रचाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ पहलाम

-एसडीएम, एसडीपीओ समेत वरीय अधिकारियों ने किया कैंप-खैरा गांव में आलाधिकारियों की मौजूदगी में निकला अखाड़ाफोटो नंबर 4 बांका 15 : उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, धोरैयामुहर्रम का पर्व प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है. इस मौके पर कुरमा करबला में बिहार व झारखंड से पहलाम करने पहुंचने वाले अखाड़ों के मद्देनजर […]

-एसडीएम, एसडीपीओ समेत वरीय अधिकारियों ने किया कैंप-खैरा गांव में आलाधिकारियों की मौजूदगी में निकला अखाड़ाफोटो नंबर 4 बांका 15 : उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, धोरैयामुहर्रम का पर्व प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है. इस मौके पर कुरमा करबला में बिहार व झारखंड से पहलाम करने पहुंचने वाले अखाड़ों के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी भी काफी चौकस दिखे. पहलाम को लेकर विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए एसडीएम शिवकुमार पंडित, एसडीपीओ शशिशंकर कुमार, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार ने मंगलवार को धोरैया में कैंप किया. इस दौरान गत वर्ष धनकुंड ओपी क्षेत्र के सैनचक पंचायत के खैरा गांव में तजिया निशान निकालने के सवाल को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर आलाधिकारियों ने खैरा में भी दोपहर बाद से कैंप कर प्रशासनिक सुरक्षा के बीच जुलूस निकलवाया. देर रात तक विभिन्न गावों से कुरमा करबला पहलाम करने पहुंचने का सिलसिला जारी था. शांतिपूर्वक तरीके से पहलाम संपन्न कराने के लिए पथ प्रमंडल धोरैया के कार्यपालक अभियंता सिद्धेश्वर प्रसाद सिन्हा, सर्किल इंस्पेक्टर त्रिपुरारी सिंह, बीडीओ मनोरंजन कुमार पांडेय, सीओ संजीव कुमार सिंह, धोरैया थानाध्यक्ष राजेश मंडल, धनकुंड ओपीध्यक्ष शोएब आलम आदि सराहनीय योगदान दे रहे हैं. इधर, क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार ने भी अपने कार्यकर्ताओं संग कुरमा करबला व खैरा पहुंच लोगों को मुहर्रम की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >