गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, बाराहाटबिजली विभाग के बिल वसूली एजेंट पर मंगलवार को बाराहाट थाना में गबन का मामला दर्ज किया गया. विभाग के कनीय अभियंता फातिंगन ने एक लिखित आवेदन देकर बभनगामा गांव के सुधाकर कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के मुताबिक बिजली विभाग ने सुधाकर को बिल वसूली के लिए कुल दो बंडल बिजली […]

प्रतिनिधि, बाराहाटबिजली विभाग के बिल वसूली एजेंट पर मंगलवार को बाराहाट थाना में गबन का मामला दर्ज किया गया. विभाग के कनीय अभियंता फातिंगन ने एक लिखित आवेदन देकर बभनगामा गांव के सुधाकर कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के मुताबिक बिजली विभाग ने सुधाकर को बिल वसूली के लिए कुल दो बंडल बिजली विभाग का वसूली बिल रसीद दिया था. जिसके एवज में आरोपी ने विभाग के कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी बिजली उपभोक्ताओं से वसूले गये रुपये विभाग को नहीं सौंपा. अंतत: मंगलवार को बाराहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >