17 बोतल शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

शंभुगंज पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर शाम बिरनौधा गांव के समीप से 17 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया गया.

शंभुगंज. शंभुगंज पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर शाम बिरनौधा गांव के समीप से 17 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया गया. जानकारी अनुसार, शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि विरनौधा गांव से कुन्नथ जाने वाली सड़क पर एक शराब तस्कर बाइक पर शराब लेकर जा रहा हैं. थानाध्यक्ष मन्टू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया गया. गिरफ्तार तस्कर बिरनौधा गांव निवासी प्रिंस कुमार है. थानाध्यक्ष मन्टू कुमार द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ किया जा रहा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >