बौंसी प्रखंड में तीसरे दिन 1566 परीक्षार्थी शामिल

प्रखंड क्षेत्र के तीन केंद्रों पर तीसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई

बौंसी.

प्रखंड क्षेत्र के तीन केंद्रों पर तीसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई. प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों केंद्रों पर कुल 1598 में 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मनियारपुर, एलएनडी प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू स्कूल व सीएनडी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर पुरुष व महिला पुलिस बल की तैनाती रही. उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट के रूप में नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी की नियुक्ति की गयी थी, जिन्होंने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. कुल मिलाकर बौंसी प्रखंड में इंटरमीडिएट परीक्षा का तीसरा दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >