भागलपुर-हंसडीहा-बौंसी एसएच
बांका : भागलपुर-हंसडीहा बौंसी एसएच-19 पर भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: बंद कर दिया गया. इसे लेकर बांका जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि इस राज्य मार्ग पर भागलपुर से सातवें किलोमीटर पर बैजानी पुल पूर्वत: क्षतिग्रस्त हो चुका है.
इसलिए इस मार्ग से होकर किसी भी तरह के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: प्रतिबंधित है. इस बाबत कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग धोरैया ने बताया कि देवघर-झारखंड के रास्ते कटोरिया, बेलहर, शंभुगंज, असरगंज, सुलतानगंज मार्गो के जरिये ही भारी वाहन गुजरेंगे.
