अमरपुर : थाना क्षेत्र के रायपोखर के समीप सोमवार की देर रात एक हायवा चालक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव के हायवा चालक भागवत मंडल रात्रि में हायवा लेकर भागलपुर से अपने घर आ रहा था. इस दौरान अमरपुर-भागलपुर मुख्य सड़क पर रायपोखर के समीप हायवा को रोककर अपराधियों ने उसे गोली मार दिया. जिससे वह जख्मी हो गये. अपराधियों की संख्या करीब आधा दर्जन बतायी जा रही है.
हाइवा चालक को अपराधियों ने गोली मार कर किया जख्मी
अमरपुर : थाना क्षेत्र के रायपोखर के समीप सोमवार की देर रात एक हायवा चालक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव के हायवा चालक भागवत मंडल रात्रि में हायवा लेकर भागलपुर से अपने घर आ रहा था. इस दौरान अमरपुर-भागलपुर मुख्य सड़क पर रायपोखर के समीप हायवा […]

हाइवा चालक को अपराधियों ने गोली मार कर किया जख्मी
गोली की अवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण जग गया. इसी बीच सभी अपराधी घटनास्थल से फरार हो गया. जख्मी चालक का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है जख्मी चालक का इलाज पटना में चल रहा है. उधर थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया है कि स्थानीय चौकीदार के द्वारा घटना की सूचना मिली है.
मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. हालांकि जख्मी व उनके परिजनों के द्वारा मामले की कोई लिखित शिकायत नही की गयी है.