पेट्रोलिंग वाहन से कुचलकर सलैया में महिला वोटर की मौत

कटोरिया : चांदन प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी अंतर्गत बेहरार जोर के निकट सलैया बूथ से वोट देकर लौटी एक महिला वोटर की मौत सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पेट्रोलिंग वाहन से कुचल कर हो गयी. मृतका का नाम मनिया देवी (50वर्ष) पति योगेंद्र राय ग्राम बेहरार (चंदुआरी पंचायत) बताया गया है. घटना […]

कटोरिया : चांदन प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी अंतर्गत बेहरार जोर के निकट सलैया बूथ से वोट देकर लौटी एक महिला वोटर की मौत सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पेट्रोलिंग वाहन से कुचल कर हो गयी. मृतका का नाम मनिया देवी (50वर्ष) पति योगेंद्र राय ग्राम बेहरार (चंदुआरी पंचायत) बताया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही चांदन सीओ शंभुशरण राय, कटोरिया सीओ शशिभूषण प्रसाद, कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार व आनंदपुर ओपीध्यक्ष सतीश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. चांदन सीओ ने पीडि़त परिजनों को तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रूपये का लाभ दिया.
साथ ही सरकारी प्रावधान के अनुरूप मिलने वाली अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिलाने का भरोसा दिया. इस मौके पर चंदुआरी के पूर्व मुखिया शहेंद्र दास के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चंदुआरी पंचायत अंतर्गत बेहरार गांव की मनिया देवी सलैया बूथ से वोट देकर लौटी थी कि बकरी को बहियार में खूंटने जाने के क्रम में वह बेहरार-सलैया मार्ग पर बेहरार जोर के निकट ही आनंदपुर पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन की चपेट में आ गयी.
घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. वाहन से सलैया बूथ का निरीक्षण कर दंडाधिकारी लौट रहे थे. घटना को लेकर मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतका का पति बाहर में मजदूरी करता है. शादीशुदा पुत्री चंचला देवी, गुडि़या देवी, पुत्र शैलेंद्र राय व बहू आदि का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >