अवैध बालू लदा ट्रैक्टर व टीपर जब्त

शंभुगंज : स्थानीय पुलिस ने सोमवार की सुबह दो अलग-अलग जगहों से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर और एक टीपर जब्त किया है. जबकि दोनो वाहनों का चालक मौके पर से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अवैध बालू लदा ट्रैक्टर खोजड़ी गांव के समीप जा रहा है. सूचना […]

शंभुगंज : स्थानीय पुलिस ने सोमवार की सुबह दो अलग-अलग जगहों से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर और एक टीपर जब्त किया है. जबकि दोनो वाहनों का चालक मौके पर से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अवैध बालू लदा ट्रैक्टर खोजड़ी गांव के समीप जा रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. वहीं शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर केशोपुर के समीप अवैध बालू लदा टीपर का टायर पैंन्चर हो जाने के कारण बालू लदा टीपर सड़क पर ही फंस गया. जहां पुलिस ने इस अवैध बालू लदा टीपर गाड़ी को भी जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >