आर्थिक जनगणना के लिए वीएलई रवाना

बांका : जिले में आर्थिक जनगणना की विधिवत शुरुआत सोमवार को डीएम कुंदन कुमार ने कर दी है. इसको लेकर डीएम ने समाहरणालय परिसर से सीएससी संचालकों के जागरुता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सीएससी संचालकों ने आर्थिक जनगणना के तहत शहर भर में भ्रमण कर आमलोगों को आर्थिक जनगणना में सहयोग का […]

बांका : जिले में आर्थिक जनगणना की विधिवत शुरुआत सोमवार को डीएम कुंदन कुमार ने कर दी है. इसको लेकर डीएम ने समाहरणालय परिसर से सीएससी संचालकों के जागरुता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

सीएससी संचालकों ने आर्थिक जनगणना के तहत शहर भर में भ्रमण कर आमलोगों को आर्थिक जनगणना में सहयोग का संदेश दिया. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में 7वीं आर्थिक जनगणना की शुरुआत हो चुकी है. जिसके तहत इस बार आर्थिक जनगणना का कार्य सीएससी संचालकों को सौंपा गया है. यह कार्य पूर्णत: ऑनलाईन व पेपरलैश होगा.
आर्थिक जनगणाना के तहत सीएससी संचालकों को गांव-गांव पहुंचकर आमलोगों का आर्थिक सर्वे किया जाना है. इसकी शुरुआत सोमवार को जागरुकता रैली निकालकर की गयी. मौके पर डीसीएलआर रवि रंजन गुप्ता, डीएसओ नवलकिशोर यादव, सीएससी प्रबंधक प्रियरंजन आिद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >