धनुवसार पंचायत भवन में खुला आरटीपीएस काउंटर

कटोरिया : चांदन प्रखंड के टोनापाथर स्थित धनुवसार पंचायत भवन में सोमवार को आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि सह मुखिया बिंदु भारती ने फीता काट कर एवं कंप्यूटर का माउस चला कर विधिवत आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन किया. उद्घाटनकर्ता मुखिया ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि अब जाति, आय, आवासीय जैसे कई प्रमाण-पत्र […]

कटोरिया : चांदन प्रखंड के टोनापाथर स्थित धनुवसार पंचायत भवन में सोमवार को आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि सह मुखिया बिंदु भारती ने फीता काट कर एवं कंप्यूटर का माउस चला कर विधिवत आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन किया. उद्घाटनकर्ता मुखिया ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि अब जाति, आय, आवासीय जैसे कई प्रमाण-पत्र बनवाने के लिये लोगों को बाइस किलोमीटर दूर चांदन प्रखंड मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. पंचायत भवन स्थित आरटीपीएस काउंटर से आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस काउंटर से किसी भी विभाग से होने वाली परेशानी के निबटारे के लिये लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत भी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलेगी. इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी भोला यादव, गणपत मंडल, तनकी यादव, कौशल्या देवी, झगरु यादव, सुरेंद्र ठाकुर, नागेश्वर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >