झिकटा गांव में मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं, ग्रामीण करेंगे वोट का बहिष्कार

धोरैया : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयपुर पंचायत के झिकटा गांव में सड़क, नाला आदि का निर्माण अब तक नहीं होने के कारण ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से खासे नाराज हैं. इसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. ग्रामीण गुड्डू यादव, राजेंद्र यादव, मंटू यादव, श्याम सुंदर यादव, रामस्वरूप […]

धोरैया : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयपुर पंचायत के झिकटा गांव में सड़क, नाला आदि का निर्माण अब तक नहीं होने के कारण ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से खासे नाराज हैं. इसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. ग्रामीण गुड्डू यादव, राजेंद्र यादव, मंटू यादव, श्याम सुंदर यादव, रामस्वरूप यादव, नरसिंह यादव, मनीष कुमार, अनूप लाल यादव, हर गौरी यादव आदि ने बताया कि अब तक गांव में सड़क, नाला तथा नल जल योजना का कोई कार्य नहीं हुआ है.

मुखिया से लेकर विधायक व सांसद तक कभी भी गांव झांकने नहीं आये हैं. कई बार जनप्रतिनिधियों से गांव में मूलभूत सुविधा मुहैया कराने की गुहार लगायी गयी लेकिन परिणाम शून्य है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनके मूलभूत समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो वह इस बार लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे.
बूथ स्थानांतरण पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय
बेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता पंचायत के चिंगुलिया गांव के मतदान केंद्र संख्या 91 को गांव से 6 किलोमीटर दूर बसमत्ता के चलंत मतदान केंद्र में स्थानांतरित कर देने के विरोध में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का एलान करते हुए सोमवार को प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के साथ प्रतिनिधियों ने भी वोट बहिष्कार का समर्थन करते हुए बताया कि गांव वाले को 5 से 6 किलोमीटर दूर बसमत्ता जाकर मतदान करने में काफी परेशानी होगी.
मौके पर सरपंच रमेश मरांडी, मुखिया विजय हांसदा, पूर्व सरपंच सराय मुर्मू, उपसरपंच चुनचुन हांसदा, भाजपा आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर हांसदा, जीविका सीएम सीता सोरेन, गणेश मुर्मू, सुनील सोरेन, किशुन बेसरा, संजय हांसदा, विनोद हेंब्रम, पाना हेंब्रम, छीता हेंब्रम, बुधनी मुर्मू, मुन्नी देवी, सीता सोरेन, छीता टुडू, मोनिका हेंब्रम, सब्जी मंराडी, शांति सोरेन, सरिता हेंब्रम, मंजू मुर्मू, विनीता बेसरा आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग के गांव में तथा मतदान केंद्र पर कभी भी किसी प्रकार विवाद नहीं हुआ है न ही पुलिस रिकॉर्ड में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज है.
इसके बाद भी कुछ राजनीतिक कारणों से हम आदिवासी समाज के मतदान केंद्र का स्थानांतरण कर हमलोगों के मतदान से रोकने की साजिश की जा रही है. स्थानीय प्रशासन के द्वारा बिना सोचे समझे मतदान के समय मतदान केंद्र के स्थानांतरण कर दिया जाता है. यदि हम लोगों का मतदान केंद्र गांव में नहीं रखा गया तो हमलोग वोट बहिष्कार करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >