बारिश से जलजमाव व जर्जर सड़क बनी स्थायी समस्या

कटोरिया : कटोरिया बाजार क्षेत्र में हल्की बारिश से भी जलजमाव एवं जर्जर सड़क व उस पर बने गड्ढे स्थायी समस्या बन चुकी है. जिसके निदान में किसी भी जनप्रतिनिधि या विभागीय अधिकारी रूचि नहीं ले रहे, जबकि इस समस्या से आमजन त्रस्त हैं. हमेशा दुर्घटना की भी आशंका बनी रह रही है. कटोरिया बाजार […]

कटोरिया : कटोरिया बाजार क्षेत्र में हल्की बारिश से भी जलजमाव एवं जर्जर सड़क व उस पर बने गड्ढे स्थायी समस्या बन चुकी है. जिसके निदान में किसी भी जनप्रतिनिधि या विभागीय अधिकारी रूचि नहीं ले रहे, जबकि इस समस्या से आमजन त्रस्त हैं.

हमेशा दुर्घटना की भी आशंका बनी रह रही है. कटोरिया बाजार के कटोरिया-बांका मार्ग में युको बैंक के सामने से लेकर कंचनगली मोड़ तक हल्की बारिश से भी घंटों तक जलजमाव की स्थिति बन जाती है. सड़क किनारे बने पक्का नाला जाम रहने एवं पानी की निकासी द्वार नहीं होने से यहां यह समस्या बनी रहती है.
जलजमाव के दौरान पक्की सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है. पैदल व बाइक से गुजरने वाले राहगीरों को काफी कठिनाईयां झेलनी पड़ती है. बारिश होने पर अगल-बगल के दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित होती है. कटोरिया बाजार के देवघर रोड में भी दादी बगीचा के निकट पक्की सड़क पर बने छोटे-बड़े गड्ढे हमेशा दुर्घटना को आमंत्रण देते है.
इन गड्ढों में बारिश से जलजमाव हो जाने पर परेशानी चौगुनी हो जाती है. हर घंटे बाइक चालकों के गिरने व पैदल चलने वाले लोगों के कीचड़ में सनने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. इस समस्या का स्थायी रूप से निदान नहीं होने पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >