लापरवाही : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बांका निचले पायदान पर

बांका : संयुक्त निदेशक (शष्य) भागलपुर शंकर कुमार चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की. जिसमें उन्होंने इस योजना में बांका सबसे निचले पायदान पर रहने पर खेद व्यक्त किया. इसका मुख्य कारण पंचायत स्तर पर नामित कृषि समन्वयकों व किसान सलाहकारों के द्वारा कार्यों के प्रति लापरवाह रहना बताया […]

बांका : संयुक्त निदेशक (शष्य) भागलपुर शंकर कुमार चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की. जिसमें उन्होंने इस योजना में बांका सबसे निचले पायदान पर रहने पर खेद व्यक्त किया. इसका मुख्य कारण पंचायत स्तर पर नामित कृषि समन्वयकों व किसान सलाहकारों के द्वारा कार्यों के प्रति लापरवाह रहना बताया गया.

मालूम हो कि जिले के 95 हजार से ज्यादा कृषकों के द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है. जिसे पंचायत स्तर पर नामित कृषि समन्वयकों व किसान सलाहकारों के द्वारा सत्यापन का कार्य करते हुए संबंधित अंचलाधिकारी के लॉगिन पर अग्रसारित करना होता है.
संयुक्त निदेशक के द्वारा पंचायत स्तर पर संबंधित कृषि समन्वयकों व किसान सलाहकारों को दो दिनों के अंदर उनके लॉगिन पर लंबित आवेदनों का सत्यापन करते हुए अंचलाधिकारी के लॉगिन पर भेजने का निर्देश दिया. पुन: इस योजना की समीक्षा दो दिन के अंदर करने की बात कही गयी. खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी.
जिले में कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत किसानों के द्वारा क्रय किये गये यंत्रों का शत प्रतिशत सत्यापन का कार्य नहीं होने पर संबंधित कर्मियों पर स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद सिंह, सहायक निदेशक उद्यान शक्ति कुमार, सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, एटीएम, बीटीएम तथा किसान सलाहकार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >