बेलहर : बेलहर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर बिज्जीखरवा के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध हीरा सिंह की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह उक्त मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलते पर पहुंची स्थानीय पुलिस व जनप्रतिनिधियों को समझा कर मामला शांत कराया, जिसके बाद जाम हटा.
सड़क दुर्घटना में जख्मी की मौत ग्रामीणों ने देवघर मार्ग किया जाम
बेलहर : बेलहर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर बिज्जीखरवा के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध हीरा सिंह की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह उक्त मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलते पर पहुंची स्थानीय पुलिस व जनप्रतिनिधियों को समझा कर […]

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना ले गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात वृद्ध हीरा सिंह अपने दरवाजे पर खड़े थे तभी एक स्कॉर्पियो ने जिलेबिया मोड़ से साहिबगंज आने के क्रम में अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद घायल हीरा सिंह को परिजनों द्वारा इलाज के लिए संग्रामपुर प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया.
जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के पुत्र मुनेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने साहबगंज मथुरा गांव के प्रदीप साह पर अनियंत्रित तरीके से गाड़ी चलाते हुए पिता को धक्का मार देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पोती की डोली निकलने की जगह दादा की निकल गयी अर्थी
सड़क दुर्घटना में हरि सिंह की मौत से उसकी पोती की शादी टल गयी. जानकारी के अनुसार हीरा सिंह के द्वितीय पुत्र चुनकेश्वर प्रसाद कुशवाहा की पुत्री वंदना कुमारी की शादी 8 मार्च को होना था, लेकिन अब उनके घर में मातमी सन्नाटा पसर गया.
वंदना की शादी के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी थी. पंडाल भी बन चुका था. हाथों में मेहंदी लग चुकी थी. सारे रिश्तेदार भी आ चुके थे.
घरों में शहनाइयां एवं शादी के गीत गूंज रही थी. परिजनों में खुशियां एवं हर्ष का माहौल था, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था. दुर्घटना से मृतक के परिवार वालों समेत पूरे मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद स्थानीय सरपंच राजीव साह आदि ने दु:ख व्यक्त किया है.