भारी मात्रा में शराब बरामद पांच तस्कर हुआ गिरफ्तार

बांका : उत्पाद विभाग की टीम ने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग के दो जगहों पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा शराब बरामद करते हुये पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही इस घटना में प्रयुक्त एक टाटा सफारी को जब्त किया है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया है […]

बांका : उत्पाद विभाग की टीम ने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग के दो जगहों पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा शराब बरामद करते हुये पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही इस घटना में प्रयुक्त एक टाटा सफारी को जब्त किया है.
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया है कि बौंसी के सुखनिया पुल के समीप शंकर पार्वती बस की तलाशी के दौरान ब्लंडर प्राइड के 375 एमएल का 28 बोतल व रॉयल स्टेग 375 एमएल का 7 बोतल बरामद करते हुये भागलपुर के दो शराब तस्कर अंकित गौरव पिता राजेंद्र सिन्हा को गिरफ्तार किया है. दुसरे मामले में बाराहाट थाना क्षेत्र के डफरपुर के समीप टाटा सफारी वाहन की तलाशी के क्रम में मसालेदार देशी शराब की 24 सौ पाउच बरामद किया गया.
मौके पर टीम ने मधेपुरा शहर के दिलखुश कुमार, राकेश कुमार, इंदल कुमार व अवधेश कुमार को गिरफ्तार करते हुए वाहन को जब्त कर लिया गया. वाहन चेकिंग अभियान विभाग के इंस्पेक्टर प्रमोद मंडल के नेतृत्व में चलायी गयी. जिसमें टीम के कई पुलिस बल शामिल थे. बाद में सभी गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेद्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >