बांकाः पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलायें आज वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करेंगी. वट सावित्री व्रत को लेकर मंगलवार को बाजार में महिलाओं ने बांस निर्मित पंखा, डलिया समेत फल, मिठाई आदि सामान की जम कर खरीदारी की. झमाझम बारिश के बावजूद बाजार में महिलाओं की भीड़ लगी रही. वहीं व्रत को लेकर बाजार में पूजा में लगने वाले फलों व अन्य सामान की कीमत आसमान पर रही.
बाजार में आम 50 से 55 रुपये प्रति किग्रा, लीची 55 से 60 रुपये, खीरा 20 से 25 रुपये, सेब 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिके वहीं केला 30 से 40 रुपये प्रति दर्जन, नारियल 25 से 30 रुपये प्रति पीस, डलिया 35 से 40 रुपये प्रति पीस, बांस के बने पंखा 20 से 25 रुपये प्रति पीस, लड्डू 120 से 140 रुपये प्रति किलो बिके.
