बौंसीः दलिया पंचायत के सौ से अधिक ग्रामीणों ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा योजना में व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में हंगामा किया. एपीएल व बीपीएल लाभुकों का कहना था कि डीलर के पास जब अनाज का उठाव के लिए जाते हैं तो कार्ड में नाम नहीं रहने व गृह संख्या आदि नहीं रहने की वजह से उन्हें राशन नहीं दिया जाता है.
सुबह से ही परेशान लाभुकों ने बीडीओ सरस्वती कुमारी से समस्या के समाधान की गुहार लगायी. जानकारी के अनुसार पंचायत में तकरीबन तीन हजार लाभुक हैं, लेकिन अबतक 850 कार्ड खाद्य सुरक्षा कार्ड ही विकास मित्र को मुहैया कराया गया है. कार्ड में कई अनियमितता हैं जिनमें जनगणना में नाम नहीं, सभी परिवारों का नाम, नाम में अशुद्धिकरण, एसइसीसी ड्राफ्ट सूची में नाम रहने के बाद भी डीलर द्वारा अनाज नहीं दिया जा रहा है. आपत्ति फॉर्म जमा करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है.
बीडीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी व हंगामा किया गया. दलिया पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ घंटों बैठक करने के बाद भी मामले का कोई हल नहीं निकला. पंचायत के डब्बु शर्मा, वरुण भगत, रामकिशोर घोष, छोटु कुमार साह आदि ने बताया कि बीडीओ ने काफी मशक्कत के बाद आवेदन लिया और कहा कि इस मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से बात की जायेगी.
हालांकि इस मामले की मुङो कोई जानकारी नहीं है. सुबह से बैठी दर्जनों महिलाओं में मोमिना खातून, वीणा देवी, शोभा देवी, वीवी शाहजहां खातून, सोनी देवी, मुन्नी खातून, जुमनी देवी, सुनिता देवी सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि ऐसे बीडीओ के स्थानांतरण की मांग की. इसके बाद 100 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अधिकारी को दिया गया. आक्रोशित लोगों ने कहा कि इसके बाद भी हमारी मांगें नहीं मानी गयी तो प्रखंड गेट पर तालाबंदी कर दी जायेगी.
