बांकाः भागलपुर के जिला जज ने मंगलवार को निर्माणाधीन न्यायाधीश निवास का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी साकेत कुमार व एसपी पुष्कर आनंद भी थे.
थाना के सामने बन रहे कोर्ट में उपयोग की जा रही मटेरियल की जांच की. साथ ही उन्होंने प्रत्येक रूम में जा कर रंग रोगन के कार्य को भी देखा. उन्होंने उपस्थित अभिकर्ता को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. कोर्ट निरीक्षण के बाद जिला जज ने अतिथि गृह के समीप बन रहे न्यायाधीश के आवास का भी निरीक्षण किया.
