बांका. जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पटना में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिले के सभी प्रखंड में 23 मई से 3 जून तक श्रीविधि अभियान चलाया जायेगा.
साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि इस अभियान के तहत सभी प्रखंड में कृषि संबंधित जानकारी के अलावा दवा का भी वितरण किया जाना है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस अभियान में शंकर धान के बारे में जानकारी दी जायेगी.
