बांकाः बगैर किसी गड़बड़ी व हिंसा के भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी को धन्यवाद लेकिन क्षेत्र के क्राइम पर कंट्रोल करें. उक्त बातें गुरुवार को एसपी ने उपस्थित थानाध्यक्ष को क्राइम मीटिंग में कहीं. समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने सबसे पहले सभी थानाध्यक्ष को धन्यवाद दिया.
एसपी ने उन सभी थानाध्यक्ष को विशेष रूप से धन्यवाद दिया जिन्होंने पहली वार थानाध्यक्ष के रूप में चुनाव संपन्न कराया. चुनाव संपन्न होने के बाद सभी थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा. इसके बाद सभी थानाध्यक्ष से उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी ली. इस दौरान एक-एक कर सभी थानाध्यक्ष से केश के निष्पादन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कुर्की आदि की जानकारी ली. इसके बाद एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को क्षेत्र के बैंक व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने का आदेश दिया.
उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को सभी मामले का निष्पादन जल्द से जल्द कराने के आदेश दिये. साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द करने का आदेश दिया. एसपी ने जिले में क्राइम पर कंट्रोल करने के लिए आवश्यक प्लान भी थानाध्यक्ष देते हुए अमल करने के आदेश दिये. साथ ही मतगणना के दिन विशेष चौकस रहने के आदेश दिये. इस दौरान एसडीपीओ बांका शशि शंकर कुमार, एसडीपीओ बेलहर पीयूष कांत, डीएसपी के एन उपाध्याय, बांका थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर एसएन सिंह, बाराहाट थानाध्यक्ष अजीत कुमार, चांदन थानाध्यक्ष प्रवेश भारती, धोरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल, रजाैन थानाध्यक्ष रामप्रीत सिंह, महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी, एससीएसटी थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
