बांकाः लोक सभा चुनाव में मतदान को लेकर हुए विवाद मामले में फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव निवासी सहिन्दर दास ने आरक्षी अधीक्षक पुष्कर आनंद को आवेदन देकर अपने व गांव के लोगों की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है.
आवेदन में कहा गया है कि महादलितों द्वारा सीपीआइ-जदयू गठबंधन उम्मीदवार संजय कुमार के पक्ष में मतदान को लेकर राजद के बाहुबली कार्यकर्ता द्वारा मारपीट व गाली गलौज सहित मुहल्ले के लड़की व औरतों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. बाहुबली अभय चौधरी, लब्बू यादव, कारू यादव एवं रबीश यादव द्वारा गांव को जलाने की धमकी दी है. इससे पूरे मुहल्ले में दहशत व्याप्त है. समय रहते अभियुक्त के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाने की गुहार लगायी है.
