लॉज की छत से गिर कर युवक की मौत

बांकाः गुरुवार की शाम शहर के शांति नगर स्थित एक लॉज की छत से गिर कर एक युवक की मौत हो गयी. शुक्रवार को पुलिस की जांच के बाद घटना ने एक नया मोड़ ले लिया. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी 18 वर्षीय बिट्ट कुमार झा पीबीएस कॉलेज पार्ट वन का […]

बांकाः गुरुवार की शाम शहर के शांति नगर स्थित एक लॉज की छत से गिर कर एक युवक की मौत हो गयी. शुक्रवार को पुलिस की जांच के बाद घटना ने एक नया मोड़ ले लिया. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी 18 वर्षीय बिट्ट कुमार झा पीबीएस कॉलेज पार्ट वन का छात्र था.

गुरुवार को बिट्ट कुमार का दोस्त प्रिंस जो लॉज में रह कर पढ़ाई करता है, फोन कर बिट्ट को लॉज बुलाया. कुछ समय के बाद बिट्ट के परिजनों को फोन से सूचना दी कि बिट्ट छत से गिर गया है. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. परिजन जब अस्पताल पहुंचा तो अपने पुत्र को मृत पाया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी.

थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि मृतक की मां चंचला देवी ने आवेदन देकर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है. एक युवती से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस प्रसंग में युवती के घर वाले प्रेमी से शादी करने को राजी नहीं थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >