मौसम हुआ सुहाना, बाजार में वीरानी

कटोरिया : मौसम विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश से संबंधित किया गया पूर्वानुमान क्षेत्र में पूरी तरह से सही साबित हुआ. मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश शुरू हुई, जो पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही. झमाझम बारिश के साथ हवाओं के चलने से मौसम भी सुहाना हो गया है. घर से बाहर निकलने व आने-जाने में […]

कटोरिया : मौसम विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश से संबंधित किया गया पूर्वानुमान क्षेत्र में पूरी तरह से सही साबित हुआ. मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश शुरू हुई, जो पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही. झमाझम बारिश के साथ हवाओं के चलने से मौसम भी सुहाना हो गया है. घर से बाहर निकलने व आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हुई. बारिश से धान किसानों के चेहरे खिले रहे. कटोरिया के चौक-चौराहा सहित प्रखंड मुख्यालय, रेफरल अस्पताल, बैंक, बस स्टैंड आदि जगहों पर लोगों की चहल-पहल काफी कम रही.

स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बारिश की वजह से उपस्थिति पूरी तरह से प्रभावित हुई. रेफरल अस्पताल के आउट-डोर में मरीजों की संख्या काफी कम रही. कटोरिया बाजार की कई दुकानों के शटर दिन भर गिरी रही रही. खुली दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या नगण्य रही. आसमान में भी काले बादल छाये रहे.

कटोरिया बाजार के थाना रोड में थाना गेट के पहले सड़क पर दिन भर जलजमाव की स्थिति बनी रही. खास कर पैदल चलने वाले लोगों को काफी कठिनाई हुई. वहीं कटोरिया-बांका, कटोरिया-देवघर व कटोरिया-सूइया की जर्जर सड़कों पर जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी हुई. साइकिल, बाइक व ऑटो से यात्रा करने वालों को काफी कठिनाई हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >