डीलर समेत पत्नी व पुत्र की पिटाई, नकदी भी लूटे

भाई समेत सोलह नामजद व दस अज्ञात पर प्राथमिकी कटोरिया : सूइया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत लेटवा गांव में शनिवार को जनवितरण प्रणाली के दुकानदार, उसकी पत्नी व पुत्र के साथ मारपीट की गयी. डीलर सहदेव यादव की जख्मी पत्नी निर्मला देवी (55वर्ष) व पुत्र रामानंद कुमार (21वर्ष) को इलाज के लिये रेफरल […]

भाई समेत सोलह नामजद व दस अज्ञात पर प्राथमिकी
कटोरिया : सूइया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत लेटवा गांव में शनिवार को जनवितरण प्रणाली के दुकानदार, उसकी पत्नी व पुत्र के साथ मारपीट की गयी. डीलर सहदेव यादव की जख्मी पत्नी निर्मला देवी (55वर्ष) व पुत्र रामानंद कुमार (21वर्ष) को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में पीडीएस दुकानदार सहदेव यादव ने अपने भाई भूदेव यादव, सुरेश यादव, मनोरमा देवी, माला देवी, मुकेश यादव, चिंतामणि यादव सहित सोलह नामजद व दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध सूइया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिसमें दुकान के गल्ले से पच्चीस हजार रूपये नकदी लूटने, पत्नी के गला से एक भर सोना का चेन व पुत्र के गले से तीन भर चांदी का लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया गया है. मारपीट का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. डीलर सहदेव यादव ने बताया कि वे अपने जन वितरण प्रणाली की दुकान में उपभोक्ताओं के बीच चावल-गेहूं बांट रहे थे. तभी भाई लोग अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे और कहा कि दुकान क्यों खोले हैं. यह मेरा जमीन है, दुकान बंद करें. फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. बचाने दौड़ी पत्नी व पुत्र को कुल्हाड़ी व लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >