बांका : शहर में ड्रेनेज सिस्टम की कमी अब वृहत रूप से परेशान कर रही है. एक दिन के बारिश से ज्यादातर मोहल्ला पानी के बीच में घिर गया. जो घर ऊंचाई पर बने थे, परंतु सड़क नीचे होने की वजह से वह भी पानी के बीच ही घिरा हुआ पाया गया. घर तो बना परंतु जल-निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पायी. नतीजतन
, एक दिन की बारिश से पूरा शहर जल-मग्न होने पर विवश हो जाता है. मौजूदा स्थिति पर गौर करें तो सोमवार को हुयी बारिश के बाद मंगलवार देर शाम तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पानी की निकासी नहीं हो पायी है. इससे यह साबित होता है कि यहां का ड्रेनेज कितना कमजोर है. यदि नाले की समुचित व्यवस्था व ठोस राणनीति होती तो आज यह हालात नहीं होती. ड्रेनेज सिस्टम को लागू करने का अबतक कोई ठोस रणनीति प्रशासन के पास नहीं है. नए-नए मोहल्ले बस रहे हैं, परंतु वहां जल-निकासी की व्यवस्था नहीं है.
