तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत

कटोरियाः देवासी पंचायत के करडा गांव में मंगलवार को तालाब में स्नान के दौरान दो किशोरियों की मौत हो गयी. इस घटना से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. मृत किशोरियों की पहचान सुमा कुमारी (14 वर्ष) पिता सुरेंद्र यादव ग्राम तिलैया व रेखा कुमारी (12 वर्ष) पिता चंद्रीक यादव ग्राम भेलबेहड़ी के रूप […]

कटोरियाः देवासी पंचायत के करडा गांव में मंगलवार को तालाब में स्नान के दौरान दो किशोरियों की मौत हो गयी. इस घटना से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. मृत किशोरियों की पहचान सुमा कुमारी (14 वर्ष) पिता सुरेंद्र यादव ग्राम तिलैया व रेखा कुमारी (12 वर्ष) पिता चंद्रीक यादव ग्राम भेलबेहड़ी के रूप में हुई है.

मृतका सुमा कुमारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कटोरिया के नवीं कक्षा की छात्र थी. वह करडा गांव में आयोजित अखंड संकीर्तन में हिस्सा लेने फूफा के घर आयी थी, जबकि मृतका रेखा कुमारी अपने मामा लीलो यादव के घर बचपन से ही रह रही थी.

मंगलवार को दिन के तकरीबन 12 बजे सुमा कुमारी व रेखा कुमारी अन्य बच्चों के साथ स्नान करने करडा गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर जंगल में गयी. यहां वन विभाग की ओर से बनाये गये तालाब में वे स्नान करने लगी. तालाब काफी गहरा रहने के कारण स्नान करने के क्रम में सुमा कुमारी व रेखा कुमारी डूब गयीं. अन्य बच्चों ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी दी.

इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों को तालाब से बाहर निकाला. इस दौरान दोनों की मौत हो चुकी थी. जानकारी मिलते ही गांव पहुंची मृतका सुमा की मां अंजू देवी, पिता सुरेंद्र यादव, भाई नीरज व सूरज व बहन सविता कुमारी और मृतका रेखा कुमारी की मां रूकवा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था. देवासी पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी, जदयू नेता ओंकार यादव, सरपंच विनोद कुमार यादव, पूर्व मुखिया अशोक यादव, सत्तन यादव, जिला पार्षद मीठन यादव आदि भी करडा गांव पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी. मुखिया उर्मिला देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दोनों पीड़ित परिजनों को 15 सौ-15 सौ रुपये सहायता राशि उपलब्ध करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >