कटोरिया : आइडियल होली मिशन आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई. छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. छात्रों ने एकजुटता का परिचय देते हुए पिरामीड झांकी बना कर तिरंगा लहराया, जो कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र बना रहा. प्राचार्य भीष्म नारायण ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया.
देशभक्ति गीतों में मां तुझे सलाम में राजकुमार, राधा ने मारी मिस कॉल में अनुप्रिया व अभिप्रीति, शंकर मेरा प्यारा में परी-रानी व हर्ष राज, आइ लव माइ इंडिया में नीलू, काजल व खुशबू, नटखट कृष्ण कन्हैया में रिया, खुशी व साक्षी एवं बनूंगी तेरी राधा में अनुभा व श्रेया की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही. पिरामीड झांकी में सुभाष, सचिन, राजकुमार, अंकुश, प्रीतम, नंदन,
राहुल व श्याम एवं भारत-माता की झांकी अदिती की भूमिका महत्वपूर्ण रही. इसके अलावा म्यूजिकल चेयर रेस में शोभा, काजल, सौम्या, नीलू, श्वाति, कशिश, पुष्पा व अनुभा, सूई-धागा रेस में रिया, खुशी, काजल, ज्ञानी, प्रीति, साक्षी व कृति, चम्मज-गोली रेस में सुषमा, करिश्मा, अनुप्रिया, ललिता, अंकुश, जियाउल, जुबेर, सुधांशु व अजीत एवं जिलेबी रेस में संगीता, रूबी, आयुष, प्रिंस, नीतीश राज, धर्मवीर व शैफ अली खान विजयी रहे. आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य भीष्म नारायण के अलावा शिक्षक अजय कुमार, कमलेश कुमार, शांतनु साहा, नरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, आतिश, तेजनारायण, वंशीधर, रवि, अनिता भारती, वंदना शर्मा व नीतू कुमारी ने अहम भूमिका निभायी.
