छुट्टी के चलते एटीएम में कैश भरने का काम मुमकिन नहीं
रविवार को अवकाश, सोमवार को जन्माष्टमी मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की छुटी
बांका : शनिवार से अगले चार दिनों तक बैंक नहीं खुलेंगे. ग्राहकों को बुधवार तक इंतजार करना होगा. इस दौरान नकदी संकट हो सकता है. दरअसल, बैंकों में छुट्टी के चलते एटीएम में कैश भरने का काम नहीं हो सकेगा. हालांकि बैंक अधिकारियों का दावा है कि छुट्टी के दिनों में भी विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश की किल्लत नहीं होगी. माह का दूसरा शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे. रविवार को अवकाश, सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी और मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है.
बैंकों में 22 को हड़ताल
बैंक कर्मचारी संघ ने 22 अगस्त को हड़ताल करने का फैसला किया है. यह हड़ताल निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के खिलाफ किया जा रहा है. इसके साथ ही, बैंक कर्मचारियों की कुछ और भी मांगें हैं.
