घर से कीमती सामान अपने साथ ले गये चोर चोरी की बाइक बरामद

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के कुर्मा गांव से गत दिनों अज्ञात चोरों के द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गयी थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की गयी बाइक के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना पुलिस […]

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के कुर्मा गांव से गत दिनों अज्ञात चोरों के द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गयी थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की गयी बाइक के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के रटैथा गांव के कारेलाल सिंह के पुत्र संजीव कुमार सिंह को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है.

शंभुगंज क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर गांव के विश्वजीत सिंह की बाइक कुर्मा गांव के पूरेंद्र सिंह के घर के समीप खड़ी थी. इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गया था. इसको लेकर पीड़ित ने गुरूवार को स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह ने बताया है कि बाइक चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के थाना को मामले की सूचना दे दी गयी थी. चोरी की गयी बाइक बरामद कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >