पिता ने पुत्री के अपहरण की थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

अमरपुर : थाना क्षेत्र के सतघरा गांव निवासी शंभु यादव ने अपनी (16) वर्षीय पुत्री का अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत 28 जुलाई को आपसी विवाद में गांव के सरयुग यादव, राजा कुमार ने घर पर आकर धमकी दिया की तुम्हारी लड़की का अपहरण कर […]

अमरपुर : थाना क्षेत्र के सतघरा गांव निवासी शंभु यादव ने अपनी (16) वर्षीय पुत्री का अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत 28 जुलाई को आपसी विवाद में गांव के सरयुग यादव, राजा कुमार ने घर पर आकर धमकी दिया की तुम्हारी लड़की का अपहरण कर लेंगे. हमलोगों ने इसे धमकी समझ कर कुछ नहीं किया. लेकिन बाद में तीन अगस्त को मेरी पुत्री पूजा करने के लिए बगल स्थित मंदिर गयी जो अभी तक घर वापस नहीं आया. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला है. जिसके बाद थाना में एक आवेदन देकर गांव के ही कुछ युवकों पर अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया आवेदक को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >