जैविक खेती को दिया जायेगा बढ़ावा

वार्ता : कृषि के तहत संचालित सभी योजनाओं से किसानों को जोड़ा जायेगा मंत्री ने कहा कि सब्जी उत्पादन में जिला दूसरे स्थान पर काबिज है. लिहाजा, सब्जी उत्पादन के लिए नयी-नयी योजना लाकर बिहार को प्रथम स्थान पर लाया जायेगा. दूसरे प्रांत का मॉडल लागू किया जायेगा. बांका : कृषि मंत्री डा प्रेम कुमार […]

वार्ता : कृषि के तहत संचालित सभी योजनाओं से किसानों को जोड़ा जायेगा

मंत्री ने कहा कि सब्जी उत्पादन में जिला दूसरे स्थान पर काबिज है. लिहाजा, सब्जी उत्पादन के लिए नयी-नयी योजना लाकर बिहार को प्रथम स्थान पर लाया जायेगा. दूसरे प्रांत का मॉडल लागू किया जायेगा.
बांका : कृषि मंत्री डा प्रेम कुमार ने कहा कि कृषि रोडमैड को लागू कर किसानों की आय दोगुनी की जायेगी. मंत्री शुक्रवार को परिसदन में संवादाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कृषि के तहत संचालित सभी योजनाओं से एक-एक किसान को जोड़ा जायेगा. उन्होंने रासायनिक खेती के प्रचलन को रोकने की बात कही. कहा कि रासायनिक खाद व कीटनाशक के इस्तेमाल से उत्पादित फसल मानव के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर छोड़ रहा है. विभाग का उद्देश्य है कि मजबूत योजना के तहत चरबद्ध तरीके से जैविक उर्वरक खेती को विकसित किया जाए. जैविक खेती के लिए जैविक कॉरिडोर लागू किए जाएंगे.
मंत्री ने कहा कि बांका में कृषि विकास के लिए आपार संभावनाएं हैं. किसानों की सुविधा के लिए कोल्ड स्टोरेज एवं नयी तकनीक विकसित करने की बात कही. साथ ही उन्होंने पुराने तालाब का जीर्णाधार कर वर्षा जल संचय के साथ सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने की बात कही. इस मौके पूर्व विधायक गणेश पासवान, जिलाध्यक्ष विकास सिंह, अनिल सिंह, मनोज यादव सहित अन्य भाजपा सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
जल्द लगेगा किसान महा-चौपाल
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के बीच बैठक कृषि से जुड़ी चर्चाएं की जाएंगी. किसानों की समस्या सुना जायेगा, उनसे राय ली जायेगी की आखिर उन्हें किस प्रकार की सुविधाएं दी जाए, ताकि कृषि क्षेत्र में विकास हो सके. किसान महा-चौपाल में किसान के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, सांसद से लेकर विधायक तक बैठेंगे. मंत्री के रूप में भी वह किसान महा-चौपाल में प्रमुख रूप से भागीदारी निभाएंगे.
कौशल विकास से जुड़ेंगे किसान : कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ, रबी की खेती के अलावा किसानों को कृषि से जुड़ी अन्य क्षेत्रों से भी जोड़ा जायेगा. उन्होंने क्षेत्र में मशरूम, डेयरी, मधुमक्खी, मुर्गी, बकरी पालन से भी किसानों को जोड़ने की बात कही. कहा कि इसके लिए किसानों को कौशल विकास केंद्र से जोड़कर प्रशिक्षित किया जायेगा.
केंद्र-राज्य की एनडीए की सरकार करेगी सबका विकास : सूबे के कृषि मंत्री डा प्रेम कुमार के बांका पहुंचने पर जिला भाजपा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया. धर्मशाला में अभिनदंन समारोह आयोजित कर कृषि मंत्री को फूल-माला से स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि 27 वर्ष बाद केंद्र व राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार बनी है. इसलिए सबका साथ-सबका विकास व न्याय के साथ विकास के मंत्र पर शासन व्यवस्था कायम होगी. उन्होंने कहा कि राजद के लंबे समय तक शासन करने से बिहार की स्थिति खराब हो चुकी थी. विगत एनडीए गठबंधन का नेतृत्व करते हुए नीतीश कुमार ने सर्वाधिक कार्य को अंजाम दिया. परंतु महागठबंधन में वह खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे. लालू प्रसाद विकास कार्य में बाधक बन रहे थे. लेकिन अब विकास तीव्र गति से चलेगी. उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो व उनके परिवार का भ्रष्टाचार से लंबे समय से नाता रहा है. उन्होंने अवैध बालू उत्खनन को रोकने के साथ क्षेत्र में कानून का रात्य स्थापित करने पर बल दिया. कहा कि पुराने तालाबों का जीर्णाद्धार किया जायेगा. वर्षा जल संचय कर किसानों का इसका लाभ दिया जायेगा. पूर्व सांसद व भाजपा नेत्री पुतुल कुमारी ने कहा कि जदयू के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. न्याय के साथ विकास की गति पटरी पर बगैर भेद-भाव दौड़ेगी. साथ ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में सरकार बनाने की बात कही. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनने की अपील की. इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, हम जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह राजपूत, लोजपा के विपिन सिंह, प्रेम शंकर सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुपम गर्ग, भायुमो के निप्पू पांडे, अभिनव पुनित, राहुल कश्यप, पारितोष पारस सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर भाजयुमो की ओर से मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया.
मंत्री का गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत : कटोरिया/चांदन . बाबाधाम में पूजा-अर्चना के बाद बांका जाने के क्रम में कृषि मंत्री प्रेम कुमार का काफिला कटोरिया में भी रूका. देवघर रोड स्थित प्रताप-ढाबा परिसर में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सिंधु प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह एवं पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेत्री डा निक्की हेंब्रम द्वारा बुके एवं अंग-वस्त्र प्रदान कर मंत्री को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >