ग्रामीणों ने चार घंटे ठप की सभी फीडरों की आपूर्ति

बियाही मोड़ पावर सब ग्रिड में किया हंगामा 10 दिन पूर्व लगे ट्रांसफाॅर्मर के जलने से आक्रोशित थे ग्रामीण चांदन (बांका) : प्रखंड के बियाही मोड़ स्थित पावर सब ग्रिड में बुधवार को ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी ठप कर दी. बाद […]

बियाही मोड़ पावर सब ग्रिड में किया हंगामा

10 दिन पूर्व लगे ट्रांसफाॅर्मर के जलने से आक्रोशित थे ग्रामीण
चांदन (बांका) : प्रखंड के बियाही मोड़ स्थित पावर सब ग्रिड में बुधवार को ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी ठप कर दी. बाद में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के हस्तक्षेप के बाद उग्र ग्रामीण शांत हुए और विद्युत आपूर्ति बहाल करायी गयी. बियाही मोड़ गांव में लगा ट्रांसफाॅरमर 15 दिनों पहले जल गया था. ग्रामीणों द्वारा चंदा इकट्ठा कर कनीय अभियंता को दिये जाने के बाद ट्रांसफाॅरमर बदला गया था,
जो तीन दिनों पहले ही फिर जल गया. कनीय अभियंता को सूचना देने पर ग्रामीणों से गाड़ी रिजर्व करने की बात कही गयी. बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने कनीय अभियंता को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इससे ग्रामीण उग्र हो गये और एकजुट होकर पावर सबग्रिड पहुंच गये. उपभोक्ताओं ने कनीय अभियंता की कार्यशैली के विरोध में विद्युत आपूर्ति को करीब चार घंटे तक बाधित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >