चांदन : चांदन बाजार में घर के आंगन में ही फिसल कर गिरी एक युवती की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पीडि़त परिजनों की दहाड़ व चित्कार से समूचा मुहल्ला दहल उठा. मृत युवती का नाम प्रीति कुमारी (22वर्ष) पिता मोहन वर्णवाल ग्राम चांदन बाजार बताया गया है. परिजनों ने बताया कि रात्रि करीब नौ बजे घर के आंगन में फिसल कर प्रीति बेहोश हो गयी. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के दौरान मृत युवती के पिता गया में थे.
घर में फिसल कर गिरने से युवती की मौत
चांदन : चांदन बाजार में घर के आंगन में ही फिसल कर गिरी एक युवती की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पीडि़त परिजनों की दहाड़ व चित्कार से समूचा मुहल्ला दहल उठा. मृत युवती का नाम प्रीति कुमारी (22वर्ष) पिता मोहन वर्णवाल ग्राम चांदन बाजार बताया गया है. […]
