बांका थानाध्यक्ष व पुअनि हुए निलंबित

छात्र आकाश की हत्या व शहर की लचर पुलिसिंग व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक ने की कड़ी कार्रवाई. बांका : एसपी राजीव रंजन ने शहर की विधि व्यवस्था में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए शनिवार को दो पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करते हुए उन्हें पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है. इसी कड़ी में एसपी ने […]

छात्र आकाश की हत्या व शहर की लचर पुलिसिंग व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक ने की कड़ी कार्रवाई.

बांका : एसपी राजीव रंजन ने शहर की विधि व्यवस्था में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए शनिवार को दो पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करते हुए उन्हें पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है. इसी कड़ी में एसपी ने करहरिया निवासी शुकर साह के पुत्र आकाश कुमार का पहले लापता होने बाद में उनकी हत्या हो जाने के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है.
एसपी ने इस मामले में बांका सदर के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक सौम्य प्रियदर्शी की लापरवाही पकड़ी है. एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष पद से निलंबित करते हुऐ पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है. एसपी ने उनके स्थान पर बांका थानाध्यक्ष पद पर कटोरिया अंचल के पुलिस निरीक्षक राकेश रंजन को थाना का पदभार सौंपा है इसके अलावे एसपी ने शहर के सब्जी विक्रेता के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में
यातायात प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक ज्योतिष् कुमार दास को भी निलंबित कर उन्हें पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है. उनके स्थान पर पुलिस केंद्र के अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार को नये यातायात प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >