झारखंड पुलिस ने लूटपाट के नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बांका. झारखंड के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में लूट-पाट की घटना में शामिल एक व्यक्ति को झारखंड पुलिस ने बांका पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी राजकुमार यादव को झारखंड पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के मंगरा बालू डंपिंग […]

बांका. झारखंड के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में लूट-पाट की घटना में शामिल एक व्यक्ति को झारखंड पुलिस ने बांका पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी राजकुमार यादव को झारखंड पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के मंगरा बालू डंपिंग प्वाइंट से गिरफ्तार किया है. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष सौम्य प्रियदर्शी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त के उपर सरैयाहाट थाना में बैंक डकैती, हत्या व लूट-पाट के कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार अभियुक्त को झारखंड पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >