बाराटांड़ में वज्रपात से दंपती गंभीर रूप से जख्मी

चांदन : प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के बाराटांड़ गांव में बुधवार की दोपहर हल्की बारिश के साथ हुइ वज्रपात से एक दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी कामदेव यादव एवं उसकी पत्नी कविता देवी को ग्रामीणों के सहयोग से चांदन पीएचसी में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसका […]

चांदन : प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के बाराटांड़ गांव में बुधवार की दोपहर हल्की बारिश के साथ हुइ वज्रपात से एक दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी कामदेव यादव एवं उसकी पत्नी कविता देवी को ग्रामीणों के सहयोग से चांदन पीएचसी में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत में काम करने के दौरान बारिश होने पर महाराजी यादव का पुत्र कामदेव व पतोहू कविता दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गये. वज्रपात की घटना में दोनों घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >