चादर पोशी को लेकर उमडी लोगों की भीड.

बांकाः शहर के शिवाजी चौक स्थित हजरत दाता हयात शाह के मजार पर सलाना चादर पोशी शुक्रवार को की गयी. मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि सालाना उर्स मुबारक बडी ही धूमधाम से आयोजित की गयी. मजार को फूल-मालाओं से सजाया गया है. साथ ही रंग-बिरंगे बल्ब से पूरा चौक व परिसर सजाया गया […]

बांकाः शहर के शिवाजी चौक स्थित हजरत दाता हयात शाह के मजार पर सलाना चादर पोशी शुक्रवार को की गयी. मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि सालाना उर्स मुबारक बडी ही धूमधाम से आयोजित की गयी.

मजार को फूल-मालाओं से सजाया गया है. साथ ही रंग-बिरंगे बल्ब से पूरा चौक व परिसर सजाया गया है. आसपास मेले जैसा नजारा है. खास खादीम अंजार खां ने बताया कि बरोज जुमा को हजरत दाता हयात शाह रहमतुल्ला अलैयह का उर्स मुबारक मनाया जा रहा है. हर साल यहां ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच कर मुरादें मांगते हैं व खुश होकर दाता हयात पर चादर पोशी करते हैं. आज रात के नौ बजे से कव्वाली आयोजित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >