सीडीपीओ पर लगाया आरोप

बांकाः फुल्लीडुमार प्रखंड क्षेत्र के दुधघटिया केंद्र संख्या एक पर सेविका पद के लिए तीन महिलाओं ने आवेदन दिया था. वर्ष 2007 में किरण कुमारी का सेविका पद पर चयन किया गया. 2010 में जोशी मरांडी ने पटना उच्च न्यायालय में जाकर बहुलता के आधार पर वाद दर्ज कराया. जिला अधिकारी ने सीडीपीओ से पूछा […]

बांकाः फुल्लीडुमार प्रखंड क्षेत्र के दुधघटिया केंद्र संख्या एक पर सेविका पद के लिए तीन महिलाओं ने आवेदन दिया था. वर्ष 2007 में किरण कुमारी का सेविका पद पर चयन किया गया. 2010 में जोशी मरांडी ने पटना उच्च न्यायालय में जाकर बहुलता के आधार पर वाद दर्ज कराया.

जिला अधिकारी ने सीडीपीओ से पूछा कि बहाली किस आधार से की गयी थी. परियोजना ने बिना किसी मुखिया, वार्ड के बिना पूछे ही चयनमुक्त करवा दिया. किरण कुमारी ने भागलपुर जाकर आयुक्त से मिल कर जांच की अपील की. आयुक्त ने फिर से सेविका पद बहाली करने की बात कही. लेकिन परियोजना के द्वारा अब तक बहाली नहीं करायी गयी है.

केंद्र चला रहे हैं. इस बात को लेकर ग्रामीण ने जिला अधिकारी से केंद्र को बंद करने की मांग की है. इस मौके पर राज कुमार, कादो टुडू, बावल मुमरू, विमल मुमरू, सोमाय सोरेन,सुनील मरांडी, मोनिलाल सोरेन, मनोज बेसरा, छोटन, जगीया देवी, सुमा देवी, रेखा देवी, सहित तीन दर्ज से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर आयुक्त भागलपुर, जिलाधिकारी बांका, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत पत्र सौंपा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >