क्रूर पति ने पत्नी को पत्थर से कूचकर मार डाला, जंगल में मिला शव, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच...

Banka Crime: बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर सहायक थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित जंगली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक सनकी पति द्वारा मामूली विवाद में अपनी पत्नी की हत्या उसके मायके जाकर पत्थर से कूच-कूचकर कर दी गई.

Banka Crime: बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर सहायक थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित जंगली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक सनकी पति द्वारा मामूली विवाद में अपनी पत्नी की हत्या उसके मायके जाकर पत्थर से कूच-कूचकर कर दी गई.

हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया. मृतका की पहचान गोलकी देवी के रूप में हुई है. हत्यारा पति का नाम सरजू खैरा है. मामला शुक्रवार 28 जून का बताया जा रहा है. हत्याकांड के बाद इलाके में गमगीन माहौल है. मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

दामाद करता था बेटी के साथ मारपीट

जानकारी के अनुसार कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव के मायकुरा पुझार टोला के स्वर्गीय घाठो पुझार के दूसरी पुत्री की शादी छत्रपाल ग्राम निवासी सरजू खैरा से हुई थी. बता दें कि बेटी को एक 10 वर्षीय पुत्री और दो पुत्र है. मृतका की मां पुतली देवी का कहना है कि आठ दिन पहले उसकी बेटी और दामाद सरजू खैरा हमारे घर आए थे. दामाद आए दिन मेरी पुत्री के साथ मारपीट किया करता था, जिसको लेकर बेटी ससुराल नहीं जाना चाहती थी.

बांस से घिरे जंगल में मिला शव

बता दें कि, बीते शुक्रवार की दोपहर दोनों पति-पत्नी मछली पकड़ने के लिए गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल स्थित चारदह नदी गए हुए थे. शनिवार सुबह तक घर नहीं पहुंचने की स्थिति में दोनों की खोजबीन शुरू की गई. इसी दौरान उसकी पुत्री का शव नदी किनारे बांस से घिरे जंगल में पड़ा मिला और दामाद सरजू खैरा गायब है.

वहीं हत्यारे पति सरजू खैरा से फोन पर बात हुई तो पता चला कि उसने ही गोलकी की हत्या कर फेंक दिया है. तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

जांच के लिए बुलानी पड़ी फॉरेंसिक टीम

मौके पर आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बाद में फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई. घटना के संदर्भ में बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि मृतका की हत्या उसके पति ने ही पत्थर से कूचकर की है. मृतका की मां के बयान पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. हत्यारा पति जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >